ब्लास्ट फर्नेस 4 में नियमित उत्पादन शुरू होने के बाद प्रबंधन में ब्लास्ट फर्नेस 7 को शनिवार की रात से कैपिटल रिपेयर में ले लिया है। रिपेयर का काम 150 दिन तक चलेगा। इस दौरान बेहतर हॉट एयर के लिए स्टोर ऑटोमेशन सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
ब्लास्ट फर्नेस-7 को कैपिटल रिपेयर में लेने के पूर्व ब्लो आउट की प्रक्रिया 20 अगस्त को 8.40 बजे शुरू की गई। यह समस्त गतिविधियां ब्लास्ट फर्नेस को कैपिटल रिपेयर में लेने से पहले पूर्ण कर ली जाती है। इस ब्लो आउटिंग के दौरान कच्चे माल का बोझ स्तर से नीचे लाया गया। यह बेहद ही महत्वपूर्ण गतिविधि है और यह बहुत ही दुर्लभ कार्य के रूप में एक बड़ी उपलब्धि है। सलामेंडर टेपिंग को 21 अगस्त को 7:25 बजे सफलतापूर्वक खोला गया। इस कैम्पेन के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-7 ने अपना कैम्पेन लाइफ 17.60 मिलियन टन पूर्ण कर लिया है। इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस 7 को कैपिटल रिपेयर में लिया गया।
कैपिटल रिपेयर के दौरान किए जाने वाले कार्य
{हर्थ का ग्रेफाइट ब्लॉक, हर्थ का कार्बन ब्लॉक, कूलर बदलेंगे {ट्यूअर जोन के कूलर, एस-6,7,8,9 रोल के कूलर बदले जाएंगे {दो स्टोव को कैपिटल रिपेयर में लिया जाएगा {नए ब्रिक्स लाइन, अन्य दो स्टोव में माइनर रिपेयर किए जाएंगे {स्टोर का ऑटोमेशन सिस्टम लगाया जाएगा {कूलिंग पाइपलाइन बदली जाएगी।
फर्नेस 8 के बाद सबसे अधिक 4 हजार टन हाट मेटल का होता है उत्पादन
बीएसपी में ब्लास्ट फर्नेस-8 का निर्माण होने के पूर्व फर्नेस-7 ही सबसे अधिक प्रतिदिन 4 हजार टन हाट मेटल उत्पादन करने वाला फर्नेस था। फर्नेस-8 में उत्पादन शुरू होने के बाद प्रबंधन एक-एक कर पुराने फर्नेस को कैपिटल रिपेयर में लेते जा रहा है, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़े।
इधर फर्नेस 4 में नियमित हॉट मेटल का उत्पादन शुरू, 3 साल चला काम
ब्लास्ट फर्नेस 7 के पहले फर्नेस चार को कैपिटल रिपेयर में लिया गया था। यह रिपेयर करीब 3 साल तक चला। रिपेयर पूरा होने के बाद मई में स्टोर में हीटिंग प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद फर्नेस को नियमित उत्पादन में आने में करीब ढाई महीने लग गए। फर्नेस 4 में नियमित उत्पादन होने के बाद ही फर्नेस 7 को कैपिटल रिपेयर में लिया गया।
प्रबंधन ने बदला प्लान, फर्नेस-7 के बाद 6 को लिया जाएगा रिपेयर में
एबीपी के मुताबिक इस वित्त वर्ष में प्रबंधन ने दो ब्लास्ट फर्नेस को कैपिटल रिपेयर में लेने निर्णय लिया गया है। इनमें फर्नेस 6 व 7 शामिल है। पहले फर्नेस 6 को रिपेयर में लिया जाना था लेकिन प्रबंधन ने इसमें फेरबदल किया है। पहले फर्नेस- 7 को रिपेयर में लिया जा रहा है।
