नगर निगम में अमृत मिशन योजना में अनेक अनियमितता के कारण लापरवाही के चलते अनेक वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाने के बाद गड्ढों को सीमेंट से भरा ही नहीं जा रहा है। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने बताया कि अमृत मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सही क्रियान्वयन नहीं होने के कारण अमृत मिशन योजना में अनेक खामियां देखने को मिल रही है।
कई वार्डों में आज भी पाइप लाइन विस्तार होने के बावजूद भी पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पाइपलाइन का कार्य हो जाने के बाद पानी क्यों नहीं आ रहा, यह देखने के लिए फुर्सत भी नहीं है। पाइपलाइन बिछाने के लिए जो वार्डों में गड्ढे किए गए हैं, उसे पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को सीमेंट से भी नहीं भरे गए हैं। संबंधित इंजीनियर ही ठेकेदार को खामियां को बताने में हाथ पैर फूल रहे हैं, रास्तों में दिनदहाड़े गड्ढे किए जा रहे हैं।
चारपहिया वाहन के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। इस कारण व्यापार में काफी गिरावट हो रही है। ग्राहक पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं, जिसका नुकसान व्यापारियों को हो रहा है। अमृत मिशन योजना के ठेकेदार के द्वारा वार्डों व शहरों में दिन में कार्य किया जा रहा है। इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
