देशभक्ति से ओतप्रोत हुआ रंगारंग कार्यक्रम
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी की अनुशंसा पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में और प्रदेश सह संयोजक शरद श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ज़िला राजनांदगाँव द्वारा कार्य समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा उपाध्यक्ष रमेश पटेल,प्रदेश सह संयोजक शरद श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, कोमल सिंह राजपूत,प्रदेश सदस्य विनोदगौतम,आलोक श्रोती,आकाश चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में ज़िला संयोजक प्रशांत कुशवाहा ज़िला सह संयोजक आमोद श्रीवास्तव, ज़िला सह संयोजक इंजी. श्रीमती शालिनी चितलंगया, मीडिया प्रभारी अतुल व्यास, सह मीडिया प्रभारी स्वरूप वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी मानस खण्डेलवाल, सह सोशल मिडिया प्रभारी ब्रह्मानंद यदु , एवं प्रकोष्ठ सदस्य त्रिलोचन सिंह भाटिया, वेंकट राव, अशोक चन्द्राकर, अनामिका बरडिया, श्याम सुंदर महोबिया, तेजराम देवांगन, राजकुमार वैष्णव, हेमंत कुमार इत्यादि ने आधिकारिक रूप से अपने-अपने पदों को ग्रहण कर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को दी गयी ज़िम्मेदारियों को अंगीकार किया एवम संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व सहमति का प्रण लिया।

सर्वप्रथम प्रकोष्ठ द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया उसके पश्चात देशभक्ति पूर्ण गीत की प्रस्तुति मीडिया प्रभारी अतुल व्यास द्वारा की गई । प्रस्तावना पाठन सह संयोजक आमोद श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसका समर्थन अतुल व्यास ने समस्त प्रकोष्ठ की ओर से किया। उसके पश्चात प्रदेश सह संयोजक शरद श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन किया फिर क्रमशः रमेश पटेल , नीलू शर्मा ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन की तरफ से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया। उनके पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नवगठित इकाई को अपनी शुभकामनाये दी उन्होंने कहा कि ये भाजपा संगठन की विशेषता रही है हर वर्ग इस संगठन से जुड़े इसके लिए संगठन सदैव प्रयासरत होता है इसी कड़ी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से अंचल के कलाकारों एवं साहित्यकारों को जोड़ा गया है जो कि भारतीय जनता पार्टी कार्यनीतियों को अपनी कला व हुनर के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब कलाकारों के संवर्धन के लिए कई सफलतम प्रयास किये गए एवं अंचल के कलाकारों को कार्यक्रम उपलब्ध कराए गए किन्तु आज जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है पिछले डेढ़ वर्ष से इस क्षेत्र में कोई भी कार्य नही हुआ जिसके फलस्वरूप आज कलाकारों के सामने रोज़ी रोटी की विकट समस्या आ खड़ी हुई है । इस प्रकोष्ठ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यही है कि, वे संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं पर गैर जिम्मेदार सरकार का ध्यान आकर्षित करवा सके और आने वाले समय मे भाजपा की जन हितकारी सोच को प्रत्येक वर्ग तक अपनी कला के माध्यम से पहुँचा सके ताकि भविष्य में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो और अंत मे उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः अपनी शुभकामनाएँ दी एवं भाजपा संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
इसके पश्चात द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा सम्मानित सदस्यों द्वारा देशभक्ति से पूर्ण सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गयी जिसने उपस्थित प्रत्येक श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें तिर्लोचन भाटिया, वेंकट राव श्रीमती एकता अग्रहरी, मनोहर यादव , अनामिका बरडिया, अशोक चन्द्राकर , अतुल व्यास,शरद श्रीवास्तव ने मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया जिसकी प्रत्येक उपस्थित सम्मानित अतिथियों एवं श्रोताओं मुक्त कंठ से प्रशंशा की। पूरे कार्यक्रम का उत्कृष्ट एवम धारा प्रवाह संचालन सह संयोजक श्रीमती शालिनी चितलांगया ने बड़े ही प्रभावी ढंग से किया। उक्त जानकारी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अतुल व्यास ने दी।
