मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छुईखदान जनपद सदस्यों के साथ-साथ अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिला कांग्रेस कमेटी गंडई अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के साथ-साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेसी विगत दिनों मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में पूरे राजनांदगांव जिला के जनपद पंचायत, जिला पंचायत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष व जंबो कार्यकारिणी के सदस्य पहुंचे। वह अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना वायरस काल में स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर के द्वारा कोरोना काल में किए कार्य की सराहना किया।
प्रदेश की जनता को तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन लगाने की अपील की। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से लोगों को अवगत कराया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, शादी के साथ-साथ अनेक योजनाओं से अवगत कराया। उद्बोधन के पश्चात समस्त पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए बारी-बारी से प्रत्येक व्यक्तियों का समस्याओं काे सुनी।
प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी और चौथी क़िस्त नहीं मिली
छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार ने जनपद जनपद पंचायत छुईखदान के अंतर्गत 40 समूह ऐसे हैं जिनका आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। पंजीकृत समूह को खाद्यान्न वितरण करवाने के लिए अनुरोध किया। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान ललित महोबिया ने क्षेत्र की किसानों की समस्या को देखते हुए खाद की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। केंद्र सरकार की कूटनीति के चलते प्रदेश के किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। जनपद सभापति गुलशन तिवारी ने मुख्यमंत्री बघेल को क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को आज तक उनके हक का तीसरी और चौथा क़िस्त नहीं मिल पाई है। गरीब परिवार के लोगों को पेंशन योजना के अंतर्गत 2002-2011 सर्वे सूची में नाम नहीं होने से बहुत से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने की समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर जल्द से जल्द सर्वे कराने की बात कही।
छुईखदान को पुनः नगर पालिका परिषद बनाने की रखी मांग
छुईखदान कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मनोज चौबे ने बताया कि छुईखदान नगर पंचायत आजादी के पूर्व 1922 नगर पालिका परिषद था परंतु बाद में उनको नगर पंचायत बना दिया गया। 2022 को छुईखदान नगर पालिका परिषद का शताब्दी वर्ष पूर्ण होगा। शताब्दी वर्ष होने के पश्चात छुईखदान को पुनः नगर पालिका परिषद बनाने की मांग रखी। वरिष्ठ कांग्रेसी व अधिवक्ता सुनीलकांत पांडे ने खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री सभी की समस्याओं को सुनते हुए मांग पूर्ण करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनपद पंचायत छुईखदान के अंतर्गत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, उपाध्यक्ष ललित महोबिया, सभापति गुलशन तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंडई रमेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र जायसवाल, पार्षद दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, नारायण चतुर्वेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अंतर्गत नीलांबर वर्मा, गुलाब वर्मा, सभापति मनराखन देवांगन, सुनील कांत पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मोतीलाल जंघेल, अशोक जंघेल, प्रकाश महोबिया, राजकुमार, संतोष यदु, संतोष वैष्णव आदि शामिल थे।
