राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा
राजनंदगांव 17 अगस्तकांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा बिजली बिल में की गई वृद्धि और बिजली सप्लाई की अनियमितता को लेकर आज जिला भाजपा ने ओवर ब्रिज के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाया और जिलाधीश महोदय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा । जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने वादाखिलाफी एवं विश्वासघात की सभी हदों को पार कर दिया है इसलिए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा गया है ।मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज भाजपा के सभी नेताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए मंच के माध्यम से अपने जोरदार शब्दों से बिजली विभाग की अक्षमता और संवेदनहीनता पर जमकर प्रहार किया और सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है

तब से अघोषित रूप से बिजली कटौती से प्रदेश की जनता पूरी तरह से परेशान हैं । कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदे से पलटते हुए अब बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। करोना के इस संकटकाल में कांग्रेस द्वारा की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है, प्रदेश के एक बड़े हिस्से में सूखे जैसे संकट भी हैं ऐसे में इस मूल्यवृद्धि और बिजली कटौती से किसान सबसे अधिक परेशान है ।कई नेताओं ने बिजली बिल हाफ करने की घोषणा को भी महज नौटंकी निरूपित करते हुए कहा कि सिर्फ घरेलू कनेक्शन में 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया है, जबकि ऐसा कहा नहीं गया था सभी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता पर प्रहार किया और ज्ञापन के माध्यम से महामहिम से निवेदन किया कि सरकार को निर्देशित करें की बिजली में की गई मूल्य वृद्धि वापस ले और बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो ताकि प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। आज के धरने में उदबोधन देने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख जी, माननीय मधुसूदन यादव जी, माननीय कोमल जंघेल जी, किशुन यदु जी, रेखा मेश्राम, सरोजिनी बंजारे,पवन मेश्राम, मणिभास्कर गुप्ता, खमन ताम्रकार, विजय राय, मनोज साहू, अशोकआदित्य श्रीवास्तव, तरुण लहरबानी, श्रीमती मधु बैद, हकीम खान,ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन सावन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन रोहित चंद्राकर ने किया।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से माननीय लीलाराम भोजवानी जी, माननीय नीलू शर्मा, रमेश पटेल ,लीलाधर साहू, वीरेंद्र जैन, सौरभ कोठारी, संजय अग्रवाल, शेखर मानिकपुरी, रविंद्र वैष्णव, रामकुमार गुप्ता, मोनू बहादुर सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन ठाकुर, आकाश चोपड़ा, रघुवीर वाधवा, जितेंद्र साहू, पार्षद गण खुमान देशलहरे, किरण साहू, वीरेंद्र साहू,पूर्णिमा साहू, पारुल जैन, देव कुमारी साहू, सरस्वती यादव, हर्ष रामटेके, उमेश वर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज कुमार, रमेश पटेल, नागेश यदु,चंद्रभान आशुतोष सिंह आशु डेहरिया मिथलेश्वरी राम कुमार गुप्ता राजा मखीजा सुमित भाटिया आलोक श्रुति डीके साहू रामराज यादव निलेश सिंह दीपक चौहान रमेश सोनवानी नरेंद्र हनसा व्यापारी मोटवानी विवेक शर्मा मनोज बेवजह रितेश गुप्ता समीर श्रीवास्तव मनोहर साहू भुनेश्वरी साहू जीवन चतुर्वेदी गोलू सूर्यवंशी शेखर यादव आशीष जैन गोलू गुप्ता अरुण देवांगन आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
