
राजनांदगांव। आयुष विभाग व आयुर्वेद औषधालय द्वारा ग्राम सुरगी में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता चिकित्सा शिविर 16 अगस्त को लगाया गया. संचानालय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी होम्योपैथी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा एवं शिविर प्रभारी डॉ योगेश्वरी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क औषधि एवं मास्क का वितरण किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि सरपंच आनंद साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु सुकृत साहू, सचिव बालू राम देवांगन ,ओम निषाद आयुष दीप समिति सदस्य, नरोत्तम साहू पंच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक डॉ. निशा मेश्राम, पशु चिकित्सक अधिकारी स्मिता जी ग्राम के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन उपस्थित थे। औषधालय सुरगी में आयोजित शिविर में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सक द्वारा चर्म रोग,शुगर ,वी पी ,वात रोग, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया गया। शिविर में कुल 235 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया।डॉ सुरेंद्र मेश्राम, डॉ वैशाली महाकालकर ,डॉ योगेश्वरी ठाकुर, फार्मेसिस्ट श्रीमती वी कृतिहरि, फार्मेसिस्ट सुश्री वंदना श्री रंगे ,सतीश राम, दिलीप भीमटे, भोज राम चंद्रवंशी ,राजेंद्र ठाकुर ने अपनी सेवाएं दी।
