एस डी एम ने 30 दिन मे वी वाय केयर अस्पताल को भवन खाली करने का आदेश पारित किया
राजनांदगांव – राजनांदगांव का स्वास्थ विभाग की कार्य प्रणाली देखकर ऐसा लगता है कि यह विभाग दंतविहीन हो चुका है और सिर्फ फुफकारना जानता है काटना नही और यही कारण है कि विभाग के मुखिया सी एम एच ओ द्वारा ममता नगर स्थित वी वाय केयर हास्पिटल को एक के बाद एक पत्र जारी करते हुए इसका लाइसेंस स्थगित करते हुए समस्त चिकित्सीय कार्य बंद करने और नए मरीज भर्ती नही करने का आदेश दिया है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक उक्त हास्पिटल द्वारा चिकित्सीय कार्य जोरों से चल रहा है। स्वास्थ विभाग इस अस्पताल के विरुद्ध केवल नोटिस जारी करते हुए अपने कर्तव्य की इतिश्री समझता है और इसके विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही करने से बच रहा है।
इधर एस डी एम की कोर्ट मे अस्पताल प्रबंधन एवं अस्पताल भवन के मालिक के बीच चल रहे वाद का पटाक्षेप करते हुए एस डी एम ने 12/07/21 को पारित एक आदेश के तहत वी वाय केयर हास्पिटल प्रबंधन को 30 दिवस,के भीतर भवन खाली करने का आदेश जारी किया है।
