सोमनी स्थित द ब्लीज इन्टरनेशनल हॉटल में चल रहे अवैध रूप से हुक्का बार में पुलिस ने देर रात दी दबिश … • द ब्लीज इन्टरनेशनल हॉटल संचालक एवं मैनेजर के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही -000 श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री डी . श्रवण , श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन एवं दिशा – निर्देश पर क्षेत्र में चल रहे अवैध हुक्का बार पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सोमनी लोमेश सोनवानी , निरी . – विनोद जाटवर , उप निरी.-आर.बी. यादव , उप निरी.-एच.पी. देवता , प्रधान आर . – 732 गणेश चौहान , महिला प्रधान आर . – 507 डेमिन साहू , आरक्षक – अर्जुन ठाकुर , मिलन साहू , धनीराम पैकरा एवं चिता स्कवाड राजनांदगाँव से प्रधान आर . – 701 जयहिन्द चौबे एवं आरक्षक 1317 , 1452 , 1527 विशेष टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से हुक्का बार की सूचना पर टीम गठित किया जाकर थाना सोमनी क्षेत्र स्थित द ब्लीज इन्टरनेशनल हॉटल पर छापामार कार्यवाही की गई । जहाँ संचालक आसुतोष जायसवाल पिता मोहन जायसवाल एवं मैनेजर हुमेन्द्र रहंगडाले पिता सुन्दर रहंगडाले उम्र 35 वर्ष शिवनघाट थाना रामपायली जिला बालाघाट ( म.प्र . ) के द्वारा द इन्टरनेशनल ब्लीज हॉटल सोमनी में लड़के – लड़कियों को प्रतिबंधित फ्लेवर का तम्बाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा था । बिना अनुमति के बाद भी होटल की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था । मौके पर एक पीला रंग कॉच का बड़ा हुक्का पाट , काले रंग का चिलम , एक नग भुरा व काला रंग का पाईप , RMDE पान एवं पिन्क मिस चीफ फ्लेवर का तम्बाकू जप्त किया गया एवं संचालक आसुतोष जायसवाल एवं मैनेजर हुमेन्द्र रहंगडाले के खिलाफ कोटपा एक्ट की धारा -4 / 21,6 / 24 कोटपा अधि . 2003 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है
