कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए झारखंड के श्रमिक परिवार को सदस्यों सहित 37 लोगों को गेज डैम के पास बने कृषि महाविद्यालय में एकत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ बस से झारखंड के जिला गढ़वा के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने गढ़वा जिला के कलेक्टर से श्रमिकों को भेजने के संबंध में पत्र जारी कर उनकी सूची भी भेजी है तथा इस संबंध में उनसे बात भी की है।
रवानगी से पहले सभी लोगों का स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा हेल्थ चेकअप कराया गया। किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के संकेत नहीं मिले हैं। बस को सेनीटाइज भी किया गया है। यात्रा के दौरान श्रमिकों के लिए भोजन व्यवस्था हेतु फूड पैकेट, पानी बॉटल तथा छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सभी व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखा गया है।
Related Stories
Deep Jagriti
January 29, 2026
