राजनांदगांव । बुधवार को राजनंदगांव में हरियाली तीज के रंग से सराबोर नजर आई। शहर में विभिन्न स्थानों पर हरियाली तीज की धूम रही। राजनांदगांव शहर के बीच जी ई रोड़ स्थित होटल रेलिस में 11 अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने खेल, नृत्य एवं गायन सहित अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में ड्रेस कोड हरे रंग का रखा गया था साथ ही मुख्य रूप से स्पेशल तीज झूला तैयार किया गया था ।

मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख व अतिथि विशेष ए एसपी सुरेशा चौबे भी उक्त आयोजन में शामिल हुई जिन्होंने सभी महिलाओं को सभी महिलाओं को तीज त्योहार की शुभकामनाएं दी इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी ।
