राजनांदगाँव 10 अगस्त भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्याक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एव प्रदेश कार्य समिति सदस्य अय्यूब गोरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश आयोग एवं बोर्ड में अध्यक्षों व सदस्य के नियुक्ती कर बहुत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उपक्रित कर दिया हैं लेकिन अब तब मुस्लिम समाज के हितो के लिये गाठित मदरसा बोर्ड , उर्दू एकादमी, वक्फ बोर्ड में अध्यक्षों एवं सदस्यो का गठन नही किया गया।
श्री गोरी ने इसकी निन्दा करते हुए कहा कि मुसलमान तो अभी तक कांग्रेस के अंध भक्त है और अब भी अधिक ांश लोग कांग्रेस के मतदाता हैं । फिर भी छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक को उनके सामाजिक संस्थानो से 3 वर्षाे से दूर रखा हैं ।
श्री गोरी ने प्रदेश क ी पूर्व रमन सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होने अपने 15 वर्षाे के कार्यकाल में अल्पसंख्यक से संबंधित समस्त विभाग को कभी खाली नही रखा और अल्पसंख्यको की ही हितैषी बनने वाली कांग्रेस सरकार अब तब उक्त विभाग के गठन में कोई रूचि नही दिखा रही ह,ैं न ही ध्यान दे रही हैं जिससे कि उनके हितो पर कटूघात हो रहा हैं ।
