राजनांदगांव 10 अगस्त। राजनांदगांव जिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिये रविवार दिनांक 8 अगस्त को अध्यक्ष श्री राजेश स्वर्णकार के निवास पर निर्वाचन की प्रक्रिया की गयी। जिसमें निर्वाचन उपरांत श्री सुनील कुमार वर्मा अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित हुये। वही कोषा अध्यक्ष के पद के लिये श्री महेश सोनी निर्वाचित हुये, शेष पदों में उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी व श्री विवेक रंजन सोनी को, सचिव श्री बारेलाल सोनी, सयुक्त सचिव श्री अनील नांगवंशी सर्वसम्मति से मनोनित किये गये। इसी प्रकार कार्यकारणीय सदस्य के रूप में श्री सुरेन्द्र सोनी, श्री परमेश्वर चौधरी, श्री बैजू सोनी एवं श्री हरिचरण सोनी को मनोनित किया गया। इस प्रकार तीन वर्ष के लिये नये पदाधिकारी पदस्थ हुये।
निवृत्तमान अध्यक्ष श्री राजेश स्वर्णकार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील वर्मा एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर निर्वाचन कराया जाना था, परंतु कोरोना काल के कारण निर्वाचन की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी, इस वर्ष जिला स्वर्णकार संघ का निर्वाचन कराया गया, जिसमें उपरोक्त पदाधिकारी समाज के लोगों की उपस्थिति में निर्वाचित एवं मनोनित हुये। उन्होने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि आप सब मिल जुलकर समाज के हित में कार्य करे।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील वर्मा ने समाज के उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष पद के लिये चुना है, उसमें मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा और आप सबके सहयोग से समाज के हित में मिल जुलकर कार्य करेंगे। समस्त पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने भी बधाई एवं शुभमानाएं दी।
