राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर वार्ड क्र. 13 में कोरोना महामारी व उससे लगे लॉकडाउन से आर्थिक रूप से प्रभावित हुए गरीबों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा क्रिस्टियन फेलोशिप के क्रियान्वयन में सूखा राशन व घरेलू उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया है। गौरी नगर वार्ड में गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों को वार्ड पार्षद समद खान की मदद से राशन कार्ड द्वारा चिन्हांकित कर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए सूखा राशन वितरण किया गया जिससे कि कोरोना काल के ऐसे भीषण दौर में जो आर्थिक क्षति गरीबों को पहुँची है उससे उबरने के वक़्त में ऐसा सहयोग बेहद मददगार साबित होगा, उक्त वितरण में वार्ड पार्षद समद खान सहित युवा कांग्रेस नेता अभिमन्यु मिश्रा,उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री ज़ाकिर खान, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के सचिव नागेश बंजारे, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विजय यादव, सतीश लाल, सुधांशु झा, नरेश यादव, मन्नू पंचतीलक, अब्दुल जलील, महिला समूह से निर्मला यादव, मीना यादव, मीना साहू आदि उपस्थित थे।गौरी नगर वार्ड में अचानक नगर, महादेव नगर, गली नंबर 1, राम दादा गली, डेरा लाइन आदि अलग अलग जगहों पर जा कर लगभग 400 लोगों को सूखा राशन किट वितरित किया गया है।
