00 शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रतिभावान छात्रों का जितेंद्र मुदलियार ने किया सम्मान।
00 युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आईटी स्केल एवं कौशल विकास की दी जानकारी।
00 कोरोना से असहाय हुए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मे हर संभव मदद करेंगे- जितेंद्र मुदलियार
राजनांदगांव- आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विजन कंप्यूटर एजुकेशन संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विजन कम्प्यूटर एजुकेशन विगत कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को डिटीजल शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षा उपलब्ध करा रहा है और बच्चो को निःशुल्क व्यवाहारिक कम्प्यूटर की शिक्षा भी यहां दी जा रही है। इसी के साथ यहां अध्ययनरत बच्चों को डिजिटल क्रांति और कौशल उन्नयन से भी जोडा़ गया है। विजन कंप्यूटर एजुकेशन के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कोविड-19 प्रोकाल का पालन करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने विजन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि विजन कंप्यूटर एजुकेशन कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को गढ़ने में बेहतर योगदान दे रहा है। युवा आयोग के अध्यक्ष ने यहाँ अध्ययनरत बच्चों का हौसला अफजाई किया और शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मोमटो भेंट कर सम्मान किया। वहीं इस अवसर पर संस्था की शिक्षिका भूमिका देवांगन का जन्म दिवस होने पर संस्था के द्वारा केक भी काटा गया और इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
शहर के चिखली स्थित विजन कम्प्यूटर एजुकेशन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करना है। इस सेंटर में कई बच्चे आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तो वहीं सैकड़ों बच्चे यहां से शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। सम्मान समारोह के अवसर पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संचालक लोकेश रजक ने युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार को विजन कम्प्यूटर एजुकेशन के माध्यम से छात्रों को आईटी स्किल एवं कौशल प्रशिक्षण की जानकारी। इस आवसर पर प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने सेंटर के संचालक लोकेश रजक को शुभकामनाएं देते हुए जिले में कोविड -19 से असहाय हुए छात्र छात्राओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन देने की बात कही है।
सम्मान समारोह के दौरान विजन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष बनने पर जितेंद्र मुदलियार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, महेन्द्र बहादुर सिंह, प्रेम रुपचंदानी, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश देवांगन सहित विजन कम्प्यूटर एजूकेशन के लक्ष्मीकांत चंदेल ,भूमिका देवांगन, सोनू मुगल राहुल रामटेके, नंदनी विश्वकर्मा, प्रज्ञा कामडे, सोनू राम साहू ,मनीष साहू रमन साहू शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएः उपस्थित थे।
