राजनांदगांव-अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दिल्ली मुख्यालय में आयोजित #SOSIYC सम्मान समारोह कार्यक्रम में आदर्णीय श्री राहुल गांधी जी शामिल होकर कोविड योद्धाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया, इस दौरान राजनांदगांव से नितिन बत्रा को सम्मानित किया गया। नितिन बत्रा द्वारा कोरोना काल मे प्लाज़्मा डोनेट, ऑक्सिजन सिलिंडर, दवाईयां, तथा जरूरतमंदो को राशन वितरण किया गया था।
इस अवसर पर बत्रा ने कहा कि आज जिस तरह मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी सम्मान देने का कार्य किया है उसके लिए मैं आदर्णीय श्री राहुल गांधी जी, युंका राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु जी, युंका राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार जी, युंका प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।
नितिन बतरा ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र राहुल गांधी जी को देख रहा है राहुल जी देश के अंतिम छोर में बसे लोगों को सम्मान तथा गरीबों की सेवा करने का संकल्प लेकर अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया कई कठिनाइयों का सामना उन्होंने किया उनके सामने आज कई विकट स्थितियां है आज केंद्र में बैठे मोदी सरकार द्वारा जन सामान्य के साथ जो बुरा व्यवहार कर रही है उसके चलते आज भी संघर्ष का बिगुल बजा चुके हैं वह हमेशा राजनीत में लोगों की कठिनाइयों के लिए दूर करने के लिए सशक्त माध्यम खोज कर मोदी सरकार से लोहा ले रहे हैं मोदी सरकार कोविड-19 कर महंगाई तक अनियंत्रित हो चुकी है दिशाहीन सरकार को सबक सिखाने के लिए माननीय राहुल जी आज पूरे देश में संघर्ष का बिगुल बजा चुके हैं आज पूरे देश में त्राहि-त्राहि है तब राहुल जी लोगों की सेवा के लिए अपनी पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ कांग्रेश जनों को कठिनाई के दौर में साथ देने का संकल्प लिया आज महंगाई पूरे देश की कमर तोड़ चुकी है लोग त्राहि-त्राहि है लोगों को समझ में नहीं आ रहा है अपना जीवन यापन कैसे करें।।
