राजनांदगाँव: सुरगी क्षेत्र की 29 ग्रामो की महिला समूहों की सामुदायिक संवर्गो की सक्रिय महिलाओ को आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के तहत रोजगार से जोड़ने के साथ सर्वोदय जल सुरक्षा व बचाव की पहल करते हुए। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के उपाय बताए।
29 गांव की 35 महिला समूह आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के तहत रोजगार से जोड़ने की कला के व बिना पैसे के कौन से व्यवसाय से जुड़े व कम लागत में कैसे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करे व मार्केटिंग की उचित व्यवस्था किस प्रकार करे कि बारीकियों से अवगत करते हुये बैंक लिंकेज के बारे में बताया।

साथ सर्वोदय जल सुरक्षा व बचाव के उपाय बताते हुये महामहिम राज्यपाल महोदया जी से पुरस्कार प्राप्त प्रदीप शर्मा ने बिहान की महिलाओं को प्रेरित किया व महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये कौन कौन से व्यवसाय का चयन करें जिससे कि ज्यादा फायदा हो साथ ही उत्पादित सामग्री की मार्किट व्यवस्था श्री शर्मा खुद करते है ।

आज धरती का जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है धरती में जल स्तर को बढ़ाने के लिये महिलाओ को शुरुआती में अपने घर के सामने गन्दे पानी की निकशी के सामने शोकता गड्ढा बनाकर, बरसात के पानी को रोक कर पानी का जल स्तर बढ़ाया जा सकता है जिसके लिये महिलाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री एस के ओझा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में महिलाओं को अच्छे से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे एन आर एल एम की टीम के सुशील श्रीवास्तव, ए डी ओ मनीष साहू व लोमन साहू का सहयोग रहा ।
