मोहला। संभाग स्तरीय बैठक बीते दिनों मोहला में आयोजित की गई। सामाजिक भवन में हुई बैठक में गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी व युवा प्रभाग के संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में गोंडवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम, गोंडी धर्माचार्य शेरसिंह आचला, संरक्षक मोहन हिड़को, महासचिव संजीत ठाकुर, अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग के अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर, युवा प्रभाग के अध्यक्ष अंगद सलामे, कोषाध्यक्ष तुलसीराम मरकाम, ब्लाक अध्यक्ष रमेश हिड़ामे, बाबूराव हिड़को, दिनेश कोरेटी, अजित कतलाम, दरोगाराम नेताम, राधेलाल आचला, तुकाराम कोर्राम, शिव कलामे सहित समाज प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के हित में निरंतर कार्य करने और नौ अगस्त को गोंडवाना भवन मोहला में विश्व आदिवासी दिवस का वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि कार्यक्रम में आने वाले सभी सामाजिक गण कोरोना के नियमों के पालन करते हुए मास्क लगाकर आएंगे और साथ में सैनिटाइजर अवश्य रखेगे। इसके अलावा सभी शारीरिक दूरी का पालन भी अनिवार्य रूप से करेंगे।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाज के अधिकारी-कर्मचारी व युवा प्रभाग के शेष पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मन्नेसिंह मंडावी व बोहरन सलामे, महासचिव जागेश्वर मंडावी, सलाहकार गोविंद टेकाम, सचिव पुरुषोत्तम मंडावी, सहसचिव नंदलाल केराम, मीडिया प्रभारी जगतराम कोरचे, संगठन मंत्री डा. बंशी तुलावी व नंदलाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
युवा प्रभाग के अंतर्गत तुकाराम कोर्राम को संरक्षक, भुवन धुर्वे एवं संजय तारम को उपाध्यक्ष, संतुराम मंडावी को महासचिव, अमित मंडावी को सचिव, राजेन्द्र नेताम व रामजी तुलावी को सलाहकार, सुरेन्द्र कोर्राम को मीडिया प्रभारी, यशवंत सलामे, रोहित तारम को संगठन मंत्री और आनंद तारम को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।
