संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का लिया गया संकल्प
राजनांदगांव, 03 अगस्त 2021/ गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा प्रभाग के संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार 01 अगस्त को संभागीय कार्यालय मोहला में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में किया गया। बैठक में गोंडवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नेताम, गोंडी धर्माचार्य श्री शेरसिंह आचला, संरक्षक श्री मोहन हिड़को, महासचिव श्री संजीत ठाकुर, अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग के अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, कोषाध्यक्ष श्री तुलसीराम मरकाम, ब्लाॅक अध्यक्ष सर्व श्री रमेश हिड़ामे, श्री बाबूराव हिड़को, श्री दिनेश कोरेटी, श्री अजित कतलाम, श्री दरोगाराम नेताम, श्री राधेलाल आचला, श्री तुकाराम कोर्राम, श्री शिव कलामे सहित समाज प्रमुखगण उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के हित में निरंतर कार्य करने तथा 9 अगस्त को गोंडवाना भवन मोहला में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य एवं वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाज के अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा प्रभाग के शेष पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री मन्नेसिंह मंडावी एवं श्री बोहरन सलामे, महासचिव श्री जागेश्वर मंडावी, सलाहकार श्री गोविंद टेकाम, सचिव श्री पुरुषोत्तम मंडावी, सहसचिव श्री नंदलाल केराम, मीडिया प्रभारी श्री जगतराम कोरचे, संगठन मंत्री डाॅ. बंशी तुलावी एवं नंदलाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। युवा प्रभाग के अंतर्गत श्री तुकाराम कोर्राम को संरक्षक, श्री भुवन धुर्वे एवं संजय तारम को उपाध्यक्ष, श्री संतुराम मंडावी को महासचिव श्री अमित मंडावी को सचिव, श्री राजेन्द्र नेताम एवं श्री रामजी तुलावी को सलाहकार, श्री सुरेन्द्र कोर्राम को मीडिया प्रभारी, श्री यशवंत सलामे एवं रोहित तारम को संगठन मंत्री, श्री आनंद तारम को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
