जिले में सोमवार को 11 नए मरीज मिले हैं। इनके साथ ही पहले मिले 4 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 96595 हो गई है। इसमें 94648 की रिकवरी और 1792 की मौत होने के बाद एक्टिव मरीज 155 रह गए हैं। रविवार को पिछले चार दिनों की रिपोर्ट आने से कुल मरीजों के आंकड़े में 60 की जो वृद्धि हुई, उससे एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार गई है।
इससे पहले जिले मेंं एक्टिव मरीज 84 मात्र रह गए थे। एक दिन में ही 60 मिलने से रविवार को 148 और अब 155 हो गई है। सोमवार को जिले के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इधर कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए रोजाना वैक्सीनेशन के लिए लोग निर्धारित सेंटरों पर पहुंचरहे हैं, लेकिन वैक्सीन की सप्लाई ही नहीं हो पा रही है। हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फीवर क्लीनिक के अलावा मोबाइल वैन भी कंटेनमेंट जोन तक पहुंच रही है। जहां संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आंशिक रूप से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
