मानसून के सीजन में भी बीएसपी सहित सेल जुलाई महीने में टार्गेट से अधिक कैश कलेक्शन किया। टार्गेट 7600 करोड़ का रखा गया था जबकि कंपनी ने इस अवधि में 8422.09 करोड़ कैश कलेक्शन किया गया। मार्केट की डिमांड को देखते हुए अगस्त में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून सीजन में आमतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ज्यादातर बड़े प्रोजेक्ट का काम बंद कर दिया जाता है।
जिसका असर स्टील मार्केट पर पड़ता है। बावजूद इस बार स्थिति भिन्न नजर आ रही है। जुलाई महीने में कंपनी ने 7600 करोड़ के कैश कलेक्शन का लक्ष्य रखा था। सीजन को देखते हुए पहले तो इसे बड़ा लक्ष्य बताया जा रहा था लेकिन स्टील मार्केट में सेल के उत्पादों की डिमांड अच्छी होने के कारण कैश कलेक्शन का टार्गेट पीछे छुट गया। कंपनी ने इस महीने 8422.09 करोड़ का कैश कलेक्शन किया। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे 6 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। इस दिन बोर्ड की बैठक रखी गई है। जिसकी सूचना 31 जुलाई को प्रबंधन ने सेबी को दे दी है। बैठक में पहली तिमाही के नतीजे भी रखे जाएंगे।
घरेलू बिक्री में बीएसपी का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ
जुुलाई में बीएसपी ने घरेलू डिमांड को अच्छा प्रदर्शन किया। उसने घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों ही क्षेत्र में कुल 2317.99 करोड़ का कैश कलेक्शन कर अन्य इकाइयों के मुकाबले सबसे आगे रहा। इसमें 2155.07 करोड़ का घरेलू कारोबार और 162.92 करोड़ का एक्सपोर्ट का कारोबार शामिल है। 2250.80 करोड़ के साथ बोकारो दूसरे स्थान पर 1762.84 करोड़ के कैश कलेक्शन के साथ राउरकेला प्लांट तीसरे स्थान पर रहा।
