धर्मांतरण के विरूद्ध सर्व समाज हुआ एक
राजनांदगाँव / विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के संयोजन में मतान्तरण और धर्मान्तरण विषय पर ०१ अगस्त दिन रविवार को सर्व हिन्दू समाज का बैठक श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर महावीर चौक राजनांदगाँव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक श्री डॉ. पुणेन्दु सक्सेना एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्री संतोष गोलछा जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।
प्रदेश के साथ साथ जिले में हो रहे हिन्दू समाज के धर्मान्तरण के खिलाफ सारा समाज संगठित हो गया है जिले भर में बड़े पैमाने पर ईसाई मिशनरी द्वारा सभी हिन्दू समाज के लोगों को उनकी बिमारी, आर्थिक परेशानी या किसी शारिरीक दिव्यांगता को लक्ष्य करके उनका मतांतरण व धर्मान्तरण करवाया जा रहा है । आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी भाईयों को उनकी सभ्यता संस्कृति से दूर करने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसके कारण भोले भाले ग्रामीण लोग और आदिवासी समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे है । इस मतांतरण और धर्मान्तरण के विषय पर सारा समाज लामबंद हुआ है इस संबंध में महावीर चौक स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सर्वसमाज की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें पूरे जिले के लगभग ४० समाज के २०० पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की बैठक में अपने-अपने विचार रखे । समाज के सभी पदाधिकारियों ने अपने समाज को धर्मान्तरण द्वारा तोडऩे की कुचक्र पर अपनी गहरी चिन्ता व्यक्त की है और सभी ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में समाज के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी और समाज के हमारे अपने लोगो को समाज से अलग नहीं होने दिया जाएगा । हर समाज की अपनी संस्कृति और परंपरा है जिसे समाज के लोग माने तो धर्मान्तरण की आवश्यकता नहीं होगी और किसी भी बीमारी या तकलीफ के लिए सही ईलाज और निदान की आवश्यकता होती है किसी धर्म को अपमानित करना या आस्था को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य हिन्दू समाज का नहीं है किन्तु जब हमारे समाज को तोड़ा जाएगा या प्रलोभित करके मतांतरण और धर्मान्तरण करवाया जाएगा तो सर्व हिन्दू समाज इसको बरदाश्त नही करेगा । सर्व हिन्दू समाज ने एक स्वर में धर्मान्तरण का विरोध किया और आगे सभी संगठित होकर ऐसा दुष्कृत्य करने वालों को सबक सिखाने का संकल्प भी लिया । धर्मान्तरण के विरूद्ध एक मंच में कार्य करने के लिए सर्वसम्मति से ‘Óसर्व सनातन हिन्दू पंचायत का गठन ÓÓ किया जिसका संयोजक श्री नंदू राम साहू व सह संयोजक श्री योगेश बागड़े जी को बनाया गया ।
इस बैठक में आदिवासी समाज, मखियार समाज, सिन्हा समाज, साहू समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, सेन समाज, देवांगन समाज, कंवर (चंद्रवंशी) समाज, निषाद समाज, धीवर समाज, गाड़ा समाज, उडिय़ा समाज, घसिया समाज, राजपूत समाज, क्षत्रीय महासभा संघ, ब्राम्हण समाज, माहेश्वरी समाज, सोनी समाज, मरार (पटेल) समाज, अग्रहरि समाज, कायस्थ समाज, मैथिल क्षत्रिय समाज, पूज्य सिंधि पंचायत समाज, गुजराती समाज, लोहाणा महाजन बाड़ी समाज, खण्डेलवाल समाज, गुरू सिक्ख समाज, कच्छी लोहाणा समाज, मेहत्तर समाज, पाटीदार गुजराती समाज, सरयु पारी ब्राम्हण समाज, गौड़ ब्राम्हण समाज, मारवाड़ी सोनी समाज, बुंदेलखण्ड सोनी समाज, लोधी समाज, कुर्मी समाज और चन्द्राकर समाज के जिला व प्रंात के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।
बैठक का संचालन श्री नंदू राम साहू विभाग मंत्री विश्व हिन्दू परिषद व आभार श्री अमरनाथ साहू महामंत्री जिला साहू संघ ने किया ।

