राजनांदगांव । सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा पहली से पांचवी एवं आठवीं की कक्षाएं व दसवीं, बारहवीं की कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ 2 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही हैं। विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से रखा गया है। शाला प्रवेश उत्सव में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शाला प्रवेश उत्सव कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जा रहा है तथा शाला को पूर्व ही सेनेटाईज किया गया है।
