राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख आज प्रशिक्षण सत्र के तहत रायपुर जिले की बैठक लेंगे एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे एवं “गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं” विषय में अपना व्यक्तत्व देंगे ।जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ई प्रशिक्षण शिविर के तहत वर्चुअल माध्यम से अपने प्रमुख नेताओं के द्वारा देश के प्रमुख विषयों में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करती है, इसी आयोजन के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख कई जिलों की बैठकें ले चुके हैं। इसी कड़ी में आज 1 अगस्त रविवार को सुबह 11:00 बजे रायपुर जिले की वर्चुअल बैठक में खूबचंद पारख मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
