जिले में शुक्रवार को 57.2 मिमी बारिश हुई। लगातार रिमझिम बारिश से शिवनाथ नदी अपने पूरे शबाब पर रही। शुक्रवार की सुबह मोहारा स्थित शिवनाथ नदी पर बने छोटे पुल के ऊपर से पानी गुजरा। दोपहर बाद जलस्तर कम हो गया। महाराष्ट्र की दिशा से मोंगरा बैराज से होते हुए पानी यहां पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में यदि ऐसी ही बारिश होती रही तो फिर बैराज से पानी छोड़ना पड़ेगा।
मोंगरा जलाशय में 70 फीसदी जलभराव मेंटेन कर रहे: इधर मोंगरा बैराज के ईई एसके सहारे ने बताया कि फिलहाल उतनी बारिश नहीं हुई है। बावजूद 70 फीसदी जलभराव को मेंटेन किया जा रहा है। दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं। ताकि अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दिक्कत न हो सके। यहां घुमरिया जलाशय में 60 फीसदी, सूखानाला में 35 और खातूटोला बैराज में 25 फीसदी जलभराव है।
