टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब सिंधु का मुकाबला यामागुची से होगा। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में दस्तक दी। जबकि अतनु दास तीरंदाजी में पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। वहीं बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग मुकाबले में मनु भाकर ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं प्रिसिजन राउंड में राही सरनोबत 25वें नंबर रहीं। ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। दीपिका कुमारी, पूजा रानी और पीवी सिंधु के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत की पदक जीतने की उम्मीद जिंदा है।
