ई प्रशिक्षण शिविर में बोले प्रदेश संगठन महामंत्री
राजनांदगांव,24 जुलाई भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण सत्र निरंतर प्रत्येक शनिवार को आहूत किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के विषय के माध्यम से कार्यकर्ताओं को देश की परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी जा रही है, इसी परिपेक्ष में आज प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ई प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से आज बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षों से भारत का स्वाभिमान और भारत के बाहर अन्य देशों में रहने वाले भारतीय लोगों में देश के प्रति गर्व का भाव बढ़ा है । श्री साय ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के सभी देशों को, जिसमें घोर विरोधी पाकिस्तान भी शामिल था उन्हें आमंत्रित कर पूरे विश्व को सामाजिक समरसता और मैत्री भाव का संदेश दिया था, जिस पर चलते हुए आज भारत ने चीन को छोड़ सभी देशों के साथ आपसी मैत्री कर अपना दबदबा कायम रखा है। श्री पवन साय ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को योग के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में रास्ता दिखा रहा है साथ ही अध्यात्म एवं परिवार संबंधों की बहुत बड़ी पाठशाला भारत विश्व को सिखा सकता है, उन्होंने कहा कि भारत के बाहर रहने वाले अमेरिका कनाडा इंग्लैंड यूरोप एवं सभी देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगो में अब भारतीय होने का गर्व जाग चुका है, जिसके पृष्ठभूमि में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जाना चाहिए जिन्होंने न केवल छोटे देशों जैसे बांग्लादेश नेपाल श्रीलंका को अपना आर्थिक सहयोग देकर आपसी तालमेल बनाए रखा बल्कि बड़े देशों को भी रूस फ्रांस चीन अमेरिका को भी व्यवहारिक तौर पर अपने पछ में जोड़े रखा ।
श्री साय ने कहा कि आज से पहले कभी भी आंतकवाद पर स्पष्ट नीति देश की नहीं रही परंतु मोदी जी के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र संघ में सभी देशों के सामने मोदी जी ने आंतकवाद को मुद्दा बनाकर पाक को घुटने टेकने पर मजबूर किया। आज देश में सैन्य सहायता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सभी प्रकार की सुविधाए बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिस अमेरिका ने मोदी जी को वीजा की परमिशन नहीं दी थी वहीं अमेरिका मोदी जी के व्यक्ततव पर खड़े होकर 17 बार तालियां बजाई जाती है। मोदी जी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई, जिसके कारण 177 देशों ने योग को अनिवार्य रूप से अपनाया है उन्होंने कहा कि भारत के एक अधिवेशन में 54 राष्ट्राध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री बुलाए गए थे जिसमें 41 राष्ट्राध्यक्ष का आगमन होना भारत की महाशक्ति की ओर अग्रसर होने की ओर, अपने आप में एक जीवंत उदाहरण है । श्री साईं ने कहा कि भारत का अध्यात्म अपने आप में पूर्ण जीवन दर्शन को बताता है उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूल मंत्र आनंद भारत में ही महसूस किया जा सकता है उन्होंने भारत की परिवार व्यवस्था को विस्तार से बताते हुए उसके सूक्ष्म पहलुओं पर बात रखी और बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश वंदे भारत एवं कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है भारत अब स्वदेशी नीति अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है श्री सहाय ने बताया कि सन 15 में जर्मनी के युद्ध में इंग्लैंड जैसे देश का भारत को आग्रह करना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के लोगों को सुरक्षित पहुंचाया और भारत के 70 लाख लोगों को वापस लाने का अद्वितीय प्रयास विश्व में भारत ने किया,जिसका लोहा विश्व ने भी माना है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज ई प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ तत्पश्चात एकल गीत का गायन एकता अग्रहरी ने किया, जिसके पश्चात जिले के उपाध्यक्ष लीलाधर साहू ने अध्यक्षता कर रहे कोमल सिंह राजपूत का परिचय कराया तत्पश्चात श्री कोमल सिंह राजपूत ने आज के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय का परिचय कराते हुए जीवन वृत रखा । बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गांधी ने क्या वर्चुअल बैठक की व्यवस्था आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला एवं सहसंयोजक सूर्यकांत शर्मा ने की थी …
