डोंगरगढ़ ग्रामीण, डोंगरगढ़ शहर, एल बी नगर व छुरिया में कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत
परिचयात्मक बैठक व कार्यकारिणी गठन पर हुई चर्चा
राजनांदगांव :- जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सह संयोजक मनोज निर्वाणी ने अपने तय कार्यक्रम के तहत डोंगरगढ़ ग्रामीण, डोंगरगढ़ शहर, एल बी नगर व छुरिया मंडल का सघन दौरा कर सभी मंडलों के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक कर आशीर्वाद लिया एंव कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा किया। नियुक्ति के बाद पहली बार मंडलों के दौरों से कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे और सभी मंडलों ने जोरदार स्वागत किया। और कहा कि *झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ* को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सब आप लोगो के साथ है आगामी दिनो मे जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व के द्वारा दिया जाएगा उस कार्यक्रम को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे। सभी मंडलों ने हमारी नियुक्ति की भूरि भूरि प्रशंसा की। साथ ही उक्त कार्यक्रम में सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
