राजनांदगांव 22 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2021 को समय सीमा बैठक के पश्चात् सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजनांतर्गत ग्राम विकास योजना में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की स्वीकृति एवं भौतिक, वित्तीय स्थिति की अद्यतन जानकारी एवं ग्राम में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
