जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। बुधवार को जिले में रिमझिम बारिश होती रही। इस बीच डोंगरगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पूरी तरह ढंकी रही। जिले में बीते 24 घंटे में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
