हाईवे पर ग्राम जनकपुर के पास सोमवार को दो बाइक में हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिचोला पुलिस ने बताया कि घटना शाम 7 बजे की है। बाइक सवार केशवराम (55 वर्ष) निवासी ओड़ारबांध और बनभेड़ी निवासी उदन दास चिचोला की ओर जा रहे थे।
इस बीच जनकपुर के पास दूसरी बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में नीलदास बांधे को गंभीर चोट लगी थी। युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। मृतक का एक साल बच्चा भी है।
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक विपरीत दिशा की ओर से घर लौट रहा था। तभी यह घटना हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर किया गया।
