राजनांदगांव. मानसून के आगमन से जहां खेती किसानी मे तेजी आई हुई है वही राजनांदगांव जिले के किसानो के बीच खाद बीज की समस्या बनी हुई है इसी बात को लेकर राजनांदगांव जिले केअम्बागढ चौकी क्षेत्र के लगभग 16 गांवो के किसानो ने सोमाटोला सोसायटी के सामने चक्का जाम कर दिया है जिससे सोमाटोला से दल्लीराजहरा मार्ग मे आवागमन घंटो बाधित रहा हालाकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुचकर किसानो को समझाईस देते रहे लेकिन किसान अपनी बात पर अडे हुए थे ।किसानो का कहना है कि जब तक खाद बीज नही मिलेगा तब तक चक्का जाम नही हटायेगे। किसान इन दिनो खाद बीज की समस्या से जूझ रहे है और सोसायटी के चाक्कर लगा रहे है लेकिन सोसायटी मे खाद बीज की कमी बनी हुई है जिससे गुस्साये किसानो ने अपनी मांग को लेकर सोमाटोला सोसायटी के सामने सडक मे चक्का जाम कर दिये है ।इससे पूर्व भी किसानो ने खाद बीज की समस्या को लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौपा था और खाद बीज की मांग की थी। लेकिन समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है ।
