राजनांदगांव | ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में कार्यालय में मौजूद रहने वाले सहायक ग्रेड-2 को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने महिला बाल विकास विभाग के प्रतिवेदन पर कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार सहायक ग्रेड-2 राधेश्याम ठाकुर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर ड्यूटी पर उपस्थित पाया गया। पूछताछ के दौरान उनका व्यवहार भी अनुचित पाया गया।
इसके अतिरिक्त मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान बिना सक्षम अनुमति के कार्यालय से नदारद हो गया। कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए राधेश्याम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
