राजनांदगांव | सहदेव नगर के जीई रोड हिस्से में गलियों में गंदगी पसरी है। यहां नियमित रुप से सफाई की जरूरत है। गंदगी की वजह से इस हिस्से के लोग परेशान हैं। कर्मचारी भी नियमित सफाई के लिए नहीं पहुंचतें।
वहीं गंदा पानी भी सड़क पर बिखरा रहता है। अफसर भी इस हिस्से में सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से अव्यवस्था फैली हुई है।
