CG : आमापारा में डेढ़ लाख की होंडा बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला …
रायपुर। आमापारा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आमापारा निवासी वीरेंद्र कुमार साहू की होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी गई बाइक की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार साहू ने घटना की शिकायत आमापारा थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ समय बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तब उन्होंने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
