राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज में बन रहा कॉन्फ्रेंस हॉल सालों से उसी हालत में पड़ा है। यहां प्राचार्य कक्ष के सामने करीब 6 साल पहले इसका निर्माण शुरू किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
उस अधूरे भवन में अब सूख पत्ते और कचरा डंप होता जा रहा है। अधूरा होने से नहीं शैक्षणिक कामों में उपयोग आ रहा और नहीं इसका निर्माण पूरा कराने कोई पहल की गई। निर्माण पूरा होने से विद्यार्थियों का लाभ मिलेगा।
