राजनांदगांव | जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के 10 एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 2 पदों पर संविदा भर्ती करने वॉक इन इंटरव्यू किया जाएगा। फार्मासिस्ट पद पर संविदा भर्ती के लिए 22 अप्रैल एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन पद पर संविदा भर्ती के लिए 23 अप्रैल को सीएमएचओ कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू होगा।
आवेदन पंजीयन सुबह 10 से 12 बजे तक, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 1.30 बजे, दावा आपत्ति प्राप्ति का समय 2 बजे तक तथा दावा आपत्ति का निराकरण एवं मेरिट सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे किया जाएगा।
