जिले के 3 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री राजनांदगांव, मोहला, मानपुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की गई है। चयन परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एमएल देशलहरे ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री राजनांदगांव में रोल नंबर 10001 से 10096 तक, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला में रोल नंबर 12001 से 12100 तक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला में रोल नंबर 12101 से 12183 तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मानपुर में रोल नंबर 13001 से 13058 तक परीक्षा केन्द्रों में रोल नंबर के आधार पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
