डोंगरगढ़ पुलिस नेे जुए की फड़ में दबिश दी है, जहां से जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे उन्हें बछेराभाठा जंगल में जुए की फड़ जमने की सूचना मिली।
इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। जहां से गुलाम मुस्तफा, साबिर अली, नदीम कुरैशी, तालीब खान, शेख सोयेल, जागेश्वर सेन, वीरेंद्र कुमार और मोहम्मद आमिर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
