राजनांदगांव। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय, रायपुर के स्व. वित्तीय पाठ्यक्रम फैशन डिजाइनिंग, समाजशास्त्र विभाग एवं कॉस्टयूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग विभाग, मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, राजनांदगाव के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 15 दिवसीय वेल्यू एडेड आर्ट व क्राफ्ट की कार्यशाला का समापन हुआ। प्रथम दिवस 23 जून 2021 को कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गिरोलकर के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। यह कार्यशाला 23 जून से 7 जुलाई 2021 तक छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के स्किल को विकसित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे स्वावलंबी बने। कुल 15 दिन चले इस वेल्यू एडेड कार्यशाला में 15 विभिन्न प्रकार के आर्ट के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को बनाना सिखाया गया। इस कार्यशाला में गोदना आर्ट, बस्तर आर्ट, तंजोर आर्ट, फ्ल्यूड आर्ट, गोंड आर्ट, मॉस्क मेकिंग, मीनाकारी थाली, गंजीफा आर्ट, केरल म्यूरल, फेब्रिक पेंटिंग, जयपुर ज्वेलरी, कटवर्क आर्ट, लिप्पन आर्ट, टिबेटन आर्ट और एक्रीलिक रंगोली छात्राओं को सिखाई गई।
7 जुलाई 2021 को 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का संयोजन और संकल्पना डॉ. शिप्रा बैनर्जी एवं डॉ. मनीषा महापात्रा ने किया और इन 15 दिनों में सिखाई जाने वाली कलाओं का निर्धारण किया। इस कार्यशाला में मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, राजनांदगाव के प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीमती मृदुल रत्ना चौरसिया ने बधाई प्रेषित की है। फेकल्टी डॉ. सविता चौधरी, डॉ. हुमिका ताम्रकार एवं सुश्री रीता पात्रो ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। कार्यशाला की संकल्पना को साकार करने व सफल बनाने के लिए हम फेविक्रिल कंपनी की निबेदिता पंडा को आभार प्रेषित करते हैं।
