राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की सूची जारी की गई। जिसमें जिले के सक्रिय युवा नेता ऋषभ जैन को जिला युवा कांग्रेस के संयुक्त महासचिव बनाया गया, जिससे शहर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, एकता ठाकुर की अनुसंशा एवम प्रदेश युथ कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाड़ी, महापौर हेमा देशमुख , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनीष निर्मलकर की अनुशंसा पर नियुक्ति की गई।
