शहर में बार का संचालक देर रात तक हो रहा है। सभी बार के लिए रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन नियम को ताक पर रखकर निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही है। इसी की शिकायत के बाद आबकारी विभाग की टीम अलग-अलग बार में जांच के लिए पहुंची।
आबकारी टीम ने निर्धारित समय तक ही बार ओपन रखने की हिदायत दी। इसके बाद बार खुला पाए जाने पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। लेकिन टीम के लौटते ही ज्यादातर बार में शराब की सुविधा पार्सल में मिलने लगी।
दरअसल टीम की दबिश को देखते हुए 10 बजे काउंटर तो बंद कर दिया गया, लेकिन इसके बाद पहुंचने वाले ग्राहकों को पार्सल सुविधा के माध्यम से शराब उपलब्ध कराया जाने लगा। हालांकि आबकारी निरीक्षण निरुपमा नोन्हारे ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की खामियां नहीं मिली।
