दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। विवादित फेसबुक पोस्ट लिखने के कारण दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कई संगठनों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
फेसबुक पोस्ट में जफरुल ने लिखा था कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा। हालांकि, जफरुल ने सभी आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा था कि उन्होंने मुल्क के बाहर कभी मुल्क के खिलाफ काम नहीं किया है।
जफरुल इस्लाम ने मंगलवार (28 अप्रैल) को अपनी लंबी फेसबुक पोस्ट में लिखा था- भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद कुवैत। हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे। वे भूल गए कि भारतीय मुस्लिमों के अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं। जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा।
