राजनांदगांव। शहर के बापूटोला, वार्ड क्रमांक 1 स्थित काली माता मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मंगल अवसर पर शक्ति धाम धर्मार्थ सेवा समिति के द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शक्ति धाम धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्यों ने काली माता की विशेष पूजा-अर्चना की। स्थापना दिवस के अवसर पर माता को चांदी का छत्र चढ़ाया गया। इस तारतम्य में समिति के द्वारा उन कोरोना योद्धा का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी कोरोना पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा की। संभावित मरीजों की जांच कराकर उन्हें अस्पताल में बिस्तर, दवा तथा ऑक्सीजन की व्यस्था देकर पूरा समय सेवा में जुटे रहने वाले सजग योद्धा त्रिगुण सादानी का सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गुरूदेव हरीश यादव, शम्भु वर्मा, दुर्गा यादव, अखिलेश बंजारा, जितेन्द्र साहू, पीलेश्वर, भोज वर्मा, कौशल मनिकापुरी, थानेश साहू, किशन वर्मा, प्रशांत वर्मा, अनूप श्रीवास, लीलेश निषाद, भैरो सिंह यादव, प्रांशु भरतद्बाज, संतोष वर्मा, रूख्म वर्मा, श्री मनिकापुर, दीपक सोनकर, पीतांबर देवांगन, पवन सोनकर, पिंटू निषाद, तिलक, बिट्टू रामटेके, किशन सोनकर, चंद्रेश साहू, अनिल चौहान, श्याम साहू, रवि सोनकर, भरत यादव, विकास राजपूत, निखिल सोनकर उपस्थित थे।
