राजनांदगांव, 07 जुलाई। जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के प्रयासों से जिला पंचायत सीईओ ने 15वें वित्त मद अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना के तहत घुमका क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 67 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की है।
श्री श्यामकर ने बताया कि 15वें वित्त मद से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के गांवों में 67 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति मिली है, जिसमें ग्राम सलौनी में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण कार्य हेतु दो लाख रूपए, ग्राम गिधवा में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण कार्य हेतु दो लाख रूपए, ग्राम जराही में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो लाख रूपए, ग्राम बघेरा में सीसी रोड निर्माण हेतु पांच लाख रूपए, करेला पारा में सीसी रोड निर्माण हेतु तीन लाख रूपए, ग्राम देवादा में बोर खनन व सोलर पंप हेतु दो लाख रूपए, ग्राम छोटे टेमरी में बोर खनन हेतु एक लाख रूपए, ग्राम खैरझिटी में सोलर पंप हेतु डेढ़ लाख रूपए, ग्राम बघेरा में बोर खनन व सोलर पंप हेतु डेढ़ लाख रूपए, कलडबरी में पक्की नाली निर्माण हेतु तीन लाख रूपए, हरडुआ में पक्की नाली निर्माण हेतु तीन लाख रूपए, ग्राम मनगटा में सीसी रोड निर्माण हेतु दो लाख रूपए, तुमड़ीबोड़ में सीसी रोड निर्माण हेतु तीन लाख रूपए, ग्राम जराही में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण हेतु दो लाख रूपए, शिकारीटोला में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण हेतु दो लाख रूपए और ग्राम भेंडरवानी में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण हेतु दो लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।
जिला पंचायत सदस्य श्री श्यामकर द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए 67 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्र के जागेश्वर साहू, परदेशी सोनबोइर, निर्मल वर्मा, महेश यादव, नरेंद्र वर्मा, साकेत वैष्णव, टाकेश सिन्हा, राकेश साहू, जनक साहू, ललित साहू, श्याम लाल वर्मा, गेमन साहू, सुभाष द्विवेदी, तामेश्वरी साहू, शीला सिन्हा, किरण बारले, महेश्वरी साहू, मीरा साहू, भुनेश्वरी साहू, पुनिता साहू, गैंदू पटेल, भूषण सारथी, संजय टंडन, मलखम कोसरे, ईश्वर साहू, दुर्जन देवांगन, जितेंद्र तिवारी, तिलेश्वर सिन्हा, गजेन्द्र पाल, ग्रामीणों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है
