गठुला नाला के पुराने पुल के बगल से एक नया उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लंबाई 82 मीटर व चौड़ाई 12 मीटर है। इसका निर्माण सितंबर तक पूरा होना है। लॉकडाउन की वजह से काम की गति धीमी है। इसमें 5 पिलर, दो अबाटमेंट और तीन स्लैब का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम द्वारा 6 कराेड़ रु. की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है।
गठुला नाले पर पुराना ब्रिज पहले से है। यह राजनांदगांव के आउटर में खैरागढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित है। हालांकि इसका निर्माण कार्य अभी 50% हो चुका है। लॉकडाउन की वजह से काम धीमी गति से चला। अब उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण होगा लेकिन बारिश में दिक्कतें आ सकती हैं।
