जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की महिलाओं द्वारा रियायती दर पर पुनःउपयोग (रियूजेबल) मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है।
जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि बिहान योजना से जुड़े 123 स्वसहायता समूहों की 123 महिलाओं द्वारा 01 लाख 06 हजार 769 मास्क का निर्माण कर दस रूपये प्रति मास्क की दर से 01 लाख 05 हजार 18 मास्क का विक्रय कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डौैैंडी विकासखण्ड के ग्राम भैैंसबोड़ की परमेश्वरी समूह की महिला श्रीमती तुलसी द्वारा 1780 मास्क का निर्माण और ग्राम बघमरा की जय कपिलेश्वर समूह की महिला श्रीमती तीजन द्वारा दो हजार मास्क का निर्माण कर विभिन्न विभागों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में दस रूपये प्रति मास्क की दर से विक्रय किया गया।
जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेंत्रों के 8,500 वृद्वापंेशनधारी हितग्राहियो को स्वसहायता समूहों के माध्यम से निःशुल्क मास्क का वितरण किया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 2,500 मास्क का निर्माण कर पुलिस विभाग को प्रदाय किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्व सहायता समूहो द्वारा मास्क निर्माण किए जाने पर जिले में मास्क की कमी नहीं हुई। बाजार में दस रूपये में सिंगलयूज मास्क मिल रहा है, वहीं स्व सहायता समूह द्वारा दस रूपये में पुनः उपयोग (रियूूजेबल) मास्क का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिले के नागरिकों को जहां रियायती दर एवं सुलभता से मास्क उपलब्ध हुआ है, वहीं लॉकडाउन में यह कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए आय का स्त्रोत भी बना है।
