बिलासपुर। बेलगहना चौकी अंतर्गत नगोई गांव के रानी सागर तालाब के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।