श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजनांदगाँव के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने कहा है कि सरकार अपना वादा पूरा करे और शराब बंद हो। कल की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है । 2 नाबालिग लड़कियों के द्वारा अपने शराबी पिता की हत्या के करने से एक बार फिर अवैध शराब की अवैध बिक्री को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग उठने लगी है। एक ओर जहां विगत दिनों पहले एक ही परिवार से 5 मां और बेटियो ने ट्रेन में कटकर मर गई थी। सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करके नाबालिग लड़कियों को सजा में छूट दे। राजनांदगाँव आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध है। पूरे राजनांदगाँव जिले मे गली गली में अवैध शराब बिक रही है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आप लोग शराब बेचने वालो को मना करो और उनको पकड़ो ,हम कार्यवाही नहीं करेंगे। और आप लोग इसके खिलाफ बोलोगे तो उल्टे शिकायतकर्ताओ पर हम कार्यवाही करेंगे। इससे स्पष्ट होता है कि आबकारी विभाग पूरी तरह से भ्रष्ट है ।आबकारी विभाग की मिलीभगत से खेल चल रहा है। अतः श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजनांदगाँव मांग करती है कि जल्द से जल्द ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को राजनांदगाँव से हटाया जाए और शराब की अवैध बिक्री को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। ऐसा नहीं करने पे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आबकारी विभाग का घेराव करेगी।जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत,अनिल सेंगर, अनिता सेंगर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
