विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के डारागांव, पलान्दुर, छीपा, ढोड़की, बसंतपुर, मोहरा एवं मुढिया में कोरोना से जान गंवाने वाले परिवार के सदस्य एवं कोरोना से जंग जीतने वाले परिवार और अन्य कारण से क्षति हुए परिवार के घर डोर टू डोर मिलने पहुंचे और परिवार का हालचाल जाना और अति गरीब परिवार को आर्थिक मदद दी।
विधायक कहा कि आपके परिवार के साथ स्वयं मैं और कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। विधायक पलांदुर में राम सीता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहंुचे। और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रामू खुटेल, महामंत्री संतू वर्मा एवं पंचायत पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा, गौकरण वर्मा, जिला संयुक्त महामंत्री चुम्मन साहू, विधायक प्रतिनिधि राजू वर्मा,फततू वर्मा, रामू खुटेल, संतू वर्मा, मोती वर्मा, माणिक वर्मा, भरत लाल, रोहित वर्मा, ओमकार लिल्हारे, लक्ष्नू वर्मा, भागचंद उइके, टीका वर्मा, ईश्वर साहू, दयाल साहू, मान दास, लाला वर्मा, किशुन वर्मा, पतराम वर्मा, केशव वर्मा, मोरध्वज वर्मा एवं रामकुमार वर्मा उपस्थित थे।
