CG : रामनवमी शोभायात्रा आज निकाली जा रही, पुलिस अलर्ट …
रायगढ़। हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी पर एतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए श्री रामनवमी समिति ने पूरी तैयारियां कर ली है। शोभायात्रा नटवर हाई स्कूल परिसर से निकलेगी। रामनवमी की शाम 60 से अधिक सर्व हिंदू समाज सामाजिक और राजनीतिक संस्था से जुड़े लोग झांकी निकालते हुए एकता की मिसाल कायम करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत से आमंत्रित कलाकारों की टीम रामनवमी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा 2014 से शुरू हुआ था। 54 समाज के लोगों की सहभागिता से इस साल 60 से अधिक बिरादरी और संस्था के प्रतिनिधि शोभायात्रा में शामिल होकर इतिहास रचेंगे। शहर के जिस चौक-चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां लाइटिंग और तोरण की विशेष व्यवस्था से पूरा शहर राममय हो गया है। शोभायात्रा में प्रशासन की पहल से शहर में 3 से 4 जगह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें डॉक्टर्स और चिकित्सा दल मौजूद रहते हुए आपातकालीन समय में मोर्चा संभालेंगे।
